सानेहा ये भी इक रोज़ कर जाऊँगा - मज़हर इमाम

मज़हर इमाममज़हर इमाम

3 min read · 12.4K reads

सानेहा ये भी इक रोज़ कर जाऊँगा
वक़्त की पालकी से उतर जाऊँगा

अपने टूटे हूए ख़्वाब की किर्चियाँ
तेरी आसूदा आँखों में भर जाऊँगा

रौशनी के सफ़ीने बुलाते रहें
साहिल-ए-शब से हो कर गुज़र जाऊँगा

अजनबी वादियाँ कोई मंज़िंल न घर
रास्ते में कहीं भी उतर जाऊँगा

मेरे दुश्‍मन के दिल में जो बरसों से है
वो ख़ला भी मैं इक रोज़ भर जाऊँगा
 
दोस्तो से मुलाक़ात की शाम है
ये सज़ा काट कर अपने घर जाऊँगा
मज़हर इमाम
About the poet

मज़हर इमाम

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मज़हर इमाम

  1. अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभी - मज़हर इमाम

    अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभीमैं ने कुछ वक़्त तिरे साथ गुज़ारा था कभी

    12.4K reads
  2. अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँ - मज़हर इमाम

    अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँज़िंदगी मेरी तरफ़ देख कि मैं आया हूँ

    12.4K reads
  3. अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखो - मज़हर इमाम

    अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखोअक़्ल का दावा-ए-बालिग़-नज़री तो देखो

    12.4K reads
  4. उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देना - मज़हर इमाम

    उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देनासीना-ए-शब में किसी बात का डर रख देना

    12.4K reads
  5. उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहे - मज़हर इमाम

    उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहेघमती जाए ज़मी और कोई मेहवर न रहे

    12.4K reads