मेरा फ़न मेरी ग़ज़ल तेरा इशारा तो नहीं - मज़हर इमाम

मज़हर इमाममज़हर इमाम

5 min read · 12.4K reads

मेरा फ़न मेरी ग़जल तेरा इशारा तो नही
हुस्न तेरा इसी पर्दे में ख़ुद-आरा तो नही

दम-ए-ज़ुल्मत भी जो आँखो में है तस्वीर-ए-सहर
हाथ कुछ इस में भी ऐ दोस्त तुम्हारा तो नही

काकुल-ए-वक़्त में सुलझाव नज़र आता है
आप ने ज़ुल्फ-ए-परेशाँ को सँवारा तो नही

मेरे एहसास की वादी में षफ़क़ सी झलकी
मुझ को दोशीजा-ए-फ़ित्रक ने पुकारा तो नही

दामन-ए-हुस्न से कुछ और सुलग उठती है
इष्क़ की आँख़ में शबनम भी शरारा तो नही

मानता हूँ कि किनारे की तमन्ना है मुझे
मैं ने तूफाँ से किया फिर भी किनारा तो नही

ख़ून-ए-गुलशन पस-ए-पर्दो-ए-ऐलान-ए-बहार
देखना गुंचा-ए-नौरस में रारा तो नही

फिर नए सर से पर-ओ-बाल में जुम्बिस सी हुई
नर्गिस-ए-शाहिद-ए-गुल का ये इशारा तो नहीं

थम गई सौत-ए-जरस रूक गए रहबर के क़दम
किसी गुम-कर्दा-ए-मंज़िंल ने पुकारा तो नहीं

मैं ने माना तिरे कूचे में क़दम उठ न सके
ज़ीस्त की दौड़ में लेकिन कभी हारा तो नहीं!
मज़हर इमाम
About the poet

मज़हर इमाम

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मज़हर इमाम

  1. अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभी - मज़हर इमाम

    अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभीमैं ने कुछ वक़्त तिरे साथ गुज़ारा था कभी

    12.4K reads
  2. अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँ - मज़हर इमाम

    अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँज़िंदगी मेरी तरफ़ देख कि मैं आया हूँ

    12.4K reads
  3. अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखो - मज़हर इमाम

    अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखोअक़्ल का दावा-ए-बालिग़-नज़री तो देखो

    12.4K reads
  4. उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देना - मज़हर इमाम

    उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देनासीना-ए-शब में किसी बात का डर रख देना

    12.4K reads
  5. उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहे - मज़हर इमाम

    उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहेघमती जाए ज़मी और कोई मेहवर न रहे

    12.4K reads