पाँव धरे दुलही जिहि ठौर रहे - मतिराम

मतिराममतिराम

2 min read · 12.4K reads

पाँव धरे दुलही जिहि ठौर रहे मतिराम तहाँ दृग दीने ।
छोड़ि सखान के साथ को खेलिबो बैठि रहे घर ही रस भीने ।
साँझहि ते ललकैँ मन ही मन लालन योँ रस के बस लीने ।
लौनी सलौनी के अँगन नाह सुगौने की चूनरी टोने से कीने ।


मतिराम का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल महरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।
मतिराम
About the poet

मतिराम

View profile & all 38 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like