ऐ दिल-ए-ज़ार लिखो जानिब-ए-जानाँ काग़ज़

मातम फ़ज़ल मोहम्मदमातम फ़ज़ल मोहम्मद

1 min read · 12.4K reads

ऐ दिल-ए-ज़ार लिखो जानिब-ए-जानाँ काग़ज़

हाल का लिखते हैं फ़ुक़रा सू-ए-सुल्ताँ काग़ज़

मरजा-ए-गब्र-ओ-मुसलमाँ है वो बुत नाम-ए-ख़ुदा

भेजते हैं उसे हिन्दू ओ मुसलमाँ काग़ज़

उन का मज़मून भी अलबत्ता हुवैदा होगा

अब जो आने लगे उस शोख़ को पिन्हाँ काग़ज़

हैफ़ है सुब्ह-ए-वतन से न हुआ वारिद-ए-वक़्त

हेच गाहे ब-सर-ए-शाम-ए-ग़रीबाँ काग़ज़

किसी का भी न जवाब आया हमें ग़ुर्बत में

लाख हम लिखे वतन को सू-ए-याराँ काग़ज़

वस्फ़ अफ़्शाँ का है किस सीम-बदन के लिखना

काग़ज़ी हम को है दरकार ज़र-अफ़्शाँ काग़ज़

इस क़दर हम ने गिराँ कर दिए लिख लिख के किसे

वर्ना किस मर्तबा थे शहर में अर्ज़ां काग़ज़

लिखते हम तो ख़त-ए-महबूब को हर दम नौ-ख़त

लिखने देते जो हमें दीदा-ए-गिर्यां काग़ज़

मुझ से दीवाने को क्या ख़त वो परी-ज़ाद लिखे

लिखते अलबत्ता हैं इंसाँ सू-ए-इंसाँ काग़ज़

भेजता हूँ मैं किसी रश्क-ए-गुलिस्ताँ की तरफ़

मेरा पहुँचाए मगर मुर्ग़-ए-गुलिस्ताँ काग़ज़

भेजता हूँ मैं किसी सानी-ए-बिल्क़ीस के सौब

मेरा ले जाए मगर मुर्ग़-ए-सुलैमाँ काग़ज़

क्या मगर भूल गए बाइस-ए-जमइय्यत-ए-ख़्वेश

हम को भेजे न अदम से जो अज़ीज़ाँ काग़ज़

कहते हैं निस्फ़ मुलाक़ात है मक्तूब भी यार

कभी लिक्खो तो सू-ए-मातम-ए-नालाँ काग़ज़

मातम फ़ज़ल मोहम्मद
About the poet

मातम फ़ज़ल मोहम्मद

उपनाम : 'मातम' मूल नाम : फ़ज़ल-ए-मोहम्मद तय्यब हैदराबादी जन्म : हैदराबाद, सिंध निधन : हैदराबाद, सिंध

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like