सुनो - नज़्म

मंसूरा अहमदमंसूरा अहमद1 Jun 1958 – 8 Jun 2011

1 min read · 12.4K reads

सुनो

जिन की हँसी से इस ज़मीं पर फूल खिलते हों

जिन्हें नग़्मे पे इतनी दस्तरस हो

कि पंछी इन की लै पर चहचहाते हों

उन्हें तो इस तरह चुप-चाप हो जाना नहीं सजता

सुनो

सारी ज़मीं गम्भीर चुप ओढ़े हुए साकित खड़ी है

तुम उतनी ही करो इक बार हँस दो

ज़मीं की मुंजमिद साँसों में

फिर से ज़िंदगी चलने लगेगी

पहले दिन से लोहे के जूते पहनाओ

यही हुआ और होता आया

सब ने देखा

सुर्ख़ सजीले चेहरों वाली

और गदराए जिस्मों वाली दोशीज़ाएँ

आँगन की दीवार पकड़ कर चल पाती थीं

सोच रही हूँ

सदियाँ कैसे इतना पीछे लौट आई हैं

चीन की सरहद कैसे मेरे घर आँगन तक आ पहुँची है

लोहे के जूतों में जकड़े मेरे पाँव

आँगन की दहलीज़ अलांग के

अपनी दुनिया तक जाने से इंकारी हैं

मंसूरा अहमद
About the poet

मंसूरा अहमद

उपनाम : 'मंसूर अहमद' मूल नाम : मंसूरा अहमद जन्म : 01 Jun 1958 | गुजरांवाला, पंजाब निधन : 08 Jun 2011 | लाहौर, पंजाब संबंधी : नाहीद क़ासमी (बहन), अहमद नदीम क़ासमी (पिता) मंसुरह अहमद का नाम आधुनिक पाकिस्तानी शाइ’रात में अहम है.उनकी पैदाइश एक जून 1958 को हाफ़िज़ाबाद…

View profile & all 13 Poems / Stories

More from मंसूरा अहमद

  1. तमाम शहर में तीरा-शबी का चर्चा था

    तमाम शहर में तीरा-शबी का चर्चा थाये और बात कि सूरज उफ़ुक़ पे निकला था

    12.4K reads
  2. मुझ को हैरत की सलीबों से उतारे कोई

    मुझ को हैरत की सलीबों से उतारे कोईबे-सदा शहर में रो कर ही पुकारे कोई

    12.4K reads
  3. किस क़दर दुश्वार है इन अजनबी शहरों में रहना

    किस क़दर दुश्वार है इन अजनबी शहरों में रहनाघर की चौखट ढूँडने में हिजरतों के दर्द सहना

    12.4K reads
  4. रात की आँख में मेरे लिए कुछ ख़्वाब भी थे

    रात की आँख में मेरे लिए कुछ ख़्वाब भी थेये अलग बात कि हर ख़्वाब में गिर्दाब भी थे

    12.4K reads
  5. फ़िराक़-आसार लम्हों की दुहाई कौन देगा

    फ़िराक़-आसार लम्हों की दुहाई कौन देगातिरे चेहरे के सूरज में दिखाई कौन देगा

    12.4K reads