परिभाषाएँ - मणि मोहन

मणि मोहनमणि मोहन2 Sept 1967

2 min read · 12.4K reads

पहले जैसी नहीं रहीं
अब परिभाषाएँ

संज्ञा या सर्वनाम की तरह
सरल और सहज
कि किसी ने पूछा
और झट से बता दी

अब तो हथियारों के साए में
शान से चलती हैं परिभाषाएँ
परिभाषा पूछी --
तो गोली चल जाएगी
और गोली के बावत
कोई सवाल किया --
तो परिभाषा बता दी जाएगी ।
मणि मोहन
About the poet

मणि मोहन

View profile & all 24 Poems / Stories