जश्न - मणि मोहन

मणि मोहनमणि मोहन2 Sept 1967

1 min read · 12.4K reads

कुछ कहा मैंने
कुछ उसने सुना
फिर धीरे-धीरे
डूबती चली गई भाषा
सांसों के समंदर में..
हम देर तक
मनाते रहे जश्न
भाषा के डूबने का ।
मणि मोहन
About the poet

मणि मोहन

View profile & all 24 Poems / Stories