सुनो पार्थ! - मंगलमूर्ति

मंगलमूर्तिमंगलमूर्ति16 Sept 1939

4 min read · 12.4K reads

जब कभी तुम्हें लगता है
एक घोर अँधेरा अपने चारों ओर
जब कुछ नहीं सूझता तुम्हें
उस घुप्प अँधेरे में
जब सांस घुट रही होती है तुम्हारी
उस काले अभेद्य अँधेरे में
और दिल डूब रहा होता है तुम्हारा,
तब कौन अचानक तुम्हारा हाथ थाम लेता है?
कौन देता है सहारा तुम्हें
तुम्हारी पीठ पर अपना हाथ रख कर?
और तभी तुम्हें दिखाई देती है
प्रकाश की एक किरण फूटती हुई
उस काले घने अँधेरे में भी
सांस में सांस लौट आती है तुम्हारी
एक मुस्कराहट छा जाती है तुम्हारे होठों पर
और चमक उठती हैं तुम्हारी आँखें जब
उस किरण की जोत से
तब तुम्हें नहीं लगता
वह तुम्हीं हो?
तुम्हीं तो वह कृष्ण हो
और तुम्हीं हो अर्जुन भी!
मंगलमूर्ति
About the poet

मंगलमूर्ति

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like