एकांत - मंगलमूर्ति

मंगलमूर्तिमंगलमूर्ति16 Sept 1939

7 min read · 12.4K reads

जब तुम बिलकुल अकेले होते हो
एक बियाबान सुनसान रेगिस्तान में
या जब तुम बिलकुल अकेले होते हो
एक भाग-दौड़ की भीड़ में भी –

जब तुम्हारे चारों ओर या तो एक
अंधेरा भयावह सन्नाटा होता है या फिर
एक शोर-गुल से भरा चिल्लाहट का जंगल
तब भी तुम बिलकुल अकेले नहीं होते
क्योंकि मैं तुम्हारे साथ होता हूँ;
हालांकि तुम मुझे देख नहीं पाते
क्योंकि मैं तुम्हारे अंदर ही रहता हूँ

तुम्हारे दिल की धड़कन बन कर
तुम्हारे मन का अवसाद बनकर
जो एक छंट जाने वाली बदली-भर है
जिससे घिरे हुए तुम इतने अकेले हो जाते हो –

तब मैं ख़ुद तुम्हारा अकेलापन बन जाता हूँ;
तुम्हारी उदासी की चादर खुद ओढ़कर
मैं तुम्हारे अंदर ही कहीं छिप बैठ जाता हूँ
और सोचने लगता हूँ कैसे अलग करूँ तुमको
तुम्हारे इस मनहूस अकेलेपन से,
कैसे बताऊँ तुम्हें कि तुम अकेले नहीं हो
कि मैं भी तुम्हारे अंदर हूँ, तुम्हारे साथ हूँ

मैं तुम्हें अंदर से आवाज़ भी देता हूँ
तुम्हें बताने के लिए कि तुम अकेले नहीं हो
कि मैं तो तुम्हारे अंदर ही, तुम्हारे साथ ही हूँ
जिसे तुम अपना अकेलापन समझ रहे हो
जो अकेलापन तुम्हें अवसाद से घेर रहा है,
वास्तव में यही तो वो घड़ी है, मेरे साथ होने की;

यही तो वह एकांत समय है जब
हम दोनों एक दूसरे से मिल कर, साथ बैठ कर
एक दूसरे की आँखों में आँखें डालकर
एक-दूसरे से अपना सुख-दुख बांट सकते हैं –

लेकिन यह बात तुम्हें मैं कैसे समझाऊँ?
क्योंकि मैं तो तुम्हारे भीतर बैठा हूँ,
और मेरी आवाज़ तुम कहाँ सुन पा रहे हो?
मंगलमूर्ति
About the poet

मंगलमूर्ति

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी