खा के कल हो पेच-ओ-ताब उठा जो दिल से नाला था

ममनून निज़ामुद्दीनममनून निज़ामुद्दीन

1 min read · 12.4K reads

खा के कल हो पेच-ओ-ताब उठा जो दिल से नाला था

जा के गर्दूं पे चमकता शोला-ए-जव्वाला था

ख़्वाब में बोसा लिया था रात ब-लब-ए-नाज़की

सुब्ह दम देखा तो उस के होंठ पे बुतख़ाला था

वाह री अफ़्सुर्दगी इस ख़ातिर-ए-दिल-गीर की

अश्क का क़तरा जो टपका चश्म से सो ज़ाला था

थी ख़याल-ए-मह-रुख़ाँ से शब बग़ल लबरेज़ नूर

आब से ख़ाली व-लेकिन मय ब-रंग-ए-हाला था

कल ब-रंग-ए-ग़ुंचा थी किस को मजाल-ए-गुफ़्तुगू

बात जब करता था मुँह में दिल का यक परकाला था

बद-गुमानी से डरा वर्ना लिया तेरा जो नाम

देखना बोसे की ख़ातिर मैं लब-ए-दल्लाला था

ममनून निज़ामुद्दीन
About the poet

ममनून निज़ामुद्दीन

View profile & all 15 Poems / Stories

More from ममनून निज़ामुद्दीन

  1. गुमाँ न क्यूँकि करूँ तुझ पे दिल चुराने का

    गुमाँ न क्यूँकि करूँ तुझ पे दिल चुराने काझुका के आँख सबब क्या है मुस्कुराने का

    12.4K reads
  2. कल वस्ल में भी नींद न आई तमाम शब

    कल वस्ल में भी नींद न आई तमाम शबएक एक बात पर थी लड़ाई तमाम शब

    12.4K reads
  3. तिरे बीमार की शायद विदा-ए-जान है तन से

    तिरे बीमार की शायद विदा-ए-जान है तन सेजनाज़े की वगरना वाँ है तय्यारी का क्या बाइस

    12.4K reads
  4. हर हर्फ़-ए-आरज़ू पे करे था वो यार बहस

    हर हर्फ़-ए-आरज़ू पे करे था वो यार बहसएक एक बात पर थी उसे शब हज़ार बहस

    12.4K reads
  5. झुकी निगह में है ढब पुर्सिश-ए-निहानी का

    झुकी निगह में है ढब पुर्सिश-ए-निहानी काहया में ज़ोर दिया रंग मेहरबानी का

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like