रेवड़ - मजीद अमज़द

मजीद अमज़दमजीद अमज़द29 Sept 1914 – 11 Sept 1976

4 min read · 12.4K reads

शाम की राख में लुथड़ी हुई ढलवानों पर
एक रेवड़ के थके क़दमों का मद्धम आहंग
जिस की हर लहर धुंदलकों में लुढ़क जाती है

मस्त चरवाहा चारा-गाह की इक चोटी से
जब उतरता है तो ज़ैतून की लाँबी सोंटी
किसी जलती हुई बदली में अटक जाती है

बकरियाँ दश्त की मह-कार में गूँधा हुआ दूध
छागलों में लिए जब रक़्स-कुनाँ आती हैं
कोई चूड़ी ख़म-ए-दौराँ पे छनक जाती है

जस्त भरती है कभी और कभी चलते चलते
नाचती डार मिमकते हुए बुज़्ग़ालों की
हर झुकी शाख़ की चौखट पे ठिठुक जाती है

सान पर लाख छूरी सीख़ पे सद-पारा गोश्त़
फिर भी मदहोश ग़ज़ालों की ये टोली है कि जो
बार बार अपने ख़त-ए-रह से भटक जाती है

शाम की राख में लुथड़ी हुई ढलवानों पर
खेलती है ग़म हस्ती की वो शादाँ सी उमंग
जिस की रौ वक़्त की पहनाइयों तक जाती है
मजीद अमज़द
About the poet

मजीद अमज़द

View profile & all 26 Poems / Stories

More from मजीद अमज़द

  1. और अब ये कहता हूँ ये जुर्म तो रवा रखता - मजीद अमज़द

    और अब ये कहता हूँ ये जुर्म तो रवा रखतामैं उम्र अपने लिए भी तो कुछ बचा रखता

    12.4K reads
  2. बढ़ी जो हद से तो सारे तिलिस्म तोड़ गई - मजीद अमज़द

    बढ़ी जो हद से तो सारे तिलिस्म तोड़ गईवो ख़ुश-दिली जो दिलों को दिलों से जोड़ गई

    12.4K reads
  3. दिल ने एक एक दुख सहा तनहा - मजीद अमज़द

    दिल ने एक एक दुख सहा तनहाअंजुमन अंजुमन रहा तन्हा

    12.4K reads
  4. गहरे सुरों में अर्ज़-ए-नवा-ए-हयात कर - मजीद अमज़द

    गहरे सुरों में अर्ज़-ए-नवा-ए-हयात करसीने पे एक दर्द की सिल रख के बात कर

    12.4K reads
  5. इक उम्र दिल की घात से तुझ पर निगाह की - मजीद अमज़द

    इक उम्र दिल की घात से तुझ पर निगाह कीतुझ पर तेरी निगाह से छुप कर निगाह की

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे