घसियारिनें - महेश चंद्र पुनेठा

Mahesh Chandra PunethaMahesh Chandra Punetha10 Mar 1971

1 min read · 13.1K reads

ऐसे मौसम में
जब दूर-दूर तक भी
दिखाई न देता हो तिनका
हरी घास का ।

जब कमर में खोंसी दराती पूछती हो
मेरी धार कैसे भर सकेगी
तुम्हारी पीठ पर लदा डोका

बावजूद इसके एक आस लिए निकल पड़ती है घर से वे
इधर -उधर भटकती हैं
झाड़ी -झाड़ी तलाशती हैं
खेत और बाड़ी-बाड़ी

अनावृष्टि चाहे जितना सुखा दे जंगल
उनकी आँखों का हरापन नहीं सुखा सकती
आकाश में होगा तो वहाँ से लाएगी
पाताल में होगा तो वहाँ से
वे अंततः हरी घास लाती लौट रही हैं घर
जैसे उनके देखने भर से उग आई हो घास

उनकी पीठ पर हरियाली से भरा डोका
किसिम-किसिम की हरियाली का एक गुलदस्ता है ।

Mahesh Chandra Punetha
About the poet

Mahesh Chandra Punetha

महेश चंद्र पुनेठा जन्म : 10 मार्च 1971, सिरालीखेत, पिथौरागढ़, उत्तराखंड कविता संग्रह : भय अतल में, स्वर एकादश व कवि द्वादश में कविताएँ संकलित संपादन : 'शैक्षिक दखल' (शिक्षा केंद्रित पत्रिका) शिव कालोनी पियाना पो. डिग्री कालेज जिला - पिथौरागढ़ - 262501 (उत्तराखं…

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like