बच्चे और होम वर्क-2 - महेश चंद्र पुनेठा

Mahesh Chandra PunethaMahesh Chandra Punetha10 Mar 1971

1 min read · 12.7K reads

ऐसा नहीं कि‍ बच्चे होते हों कामचोर
या उन्हें न लगता हो काम करना अच्छा
सबसे अधिक क्रियाशील होते हैं बच्चे
पर कुछ काम जैसा काम हो ना

जिसमें कुछ जोड़ने को हो कुछ तोड़ने को
कुछ नया करने को हो
वही अभ्यास कार्य नहीं
जिसे कर चुके हों वे बार-बार स्कूल में
वही रटना ही रटना
ऊब चुके हैं वे जिससे
कुछ ऐसा काम
जिसमें कुछ मस्ती हो कुछ चुनौती हो
कुछ ढूँढ़ना हो, कुछ बूझना हो
कुछ जाना, कुछ अनजाना हो
कुछ अंकों का, कुछ शब्दों का खेल हो
कुछ रंगों का, कुछ रेखाओं का मेल हो
जिसमें कुछ रचना हो
कुछ कल्पना हो
कुछ अपना हो, कुछ सपना हो
सबसे बढ़कर
बचपन सा चुलबलापन हो ।

Mahesh Chandra Punetha
About the poet

Mahesh Chandra Punetha

महेश चंद्र पुनेठा जन्म : 10 मार्च 1971, सिरालीखेत, पिथौरागढ़, उत्तराखंड कविता संग्रह : भय अतल में, स्वर एकादश व कवि द्वादश में कविताएँ संकलित संपादन : 'शैक्षिक दखल' (शिक्षा केंद्रित पत्रिका) शिव कालोनी पियाना पो. डिग्री कालेज जिला - पिथौरागढ़ - 262501 (उत्तराखं…

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like