वो भी क्या दिन थे कि उल्फ़त का सबक़ याद न था

महमूद रामपुरीमहमूद रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

वो भी क्या दिन थे कि उल्फ़त का सबक़ याद न था

दर्द हमदर्द न था ग़म मिरा हम-ज़ाद न था

ग़ैर पर ही तुझे मंज़ूर थी नावक-फ़गनी

क्या सज़ा-वार-ए-हदफ़ ये दिल-ए-नाशाद न था

तुझ को लाज़िम था अयादत में दिखाना आँखें

ऐसे बीमार को जो क़ाबिल-ए-फ़रियाद न था

जब पसंद आ गया उन को तो मैं क़ीमत क्या लूँ

मैं समझ लूँगा कि मेरा दिल-ए-नाशाद न था

बोल उठे आज वो ख़ुद अपनी ज़बाँ से 'महमूद'

सब में इक तू ही फ़क़त शाकी-ए-बेदाद न था

महमूद रामपुरी
About the poet

महमूद रामपुरी

उपनाम : 'महमूद' मूल नाम : महमूद अली खान जन्म : रामपुर, उत्तर प्रदेश निधन : रामपुर, उत्तर प्रदेश संबंधी : दाग़ देहलवी (गुरु)

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like