हम चोर नहीं हैं न उठा तू हमें दर से

महमूद रामपुरीमहमूद रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

हम चोर नहीं हैं न उठा तू हमें दर से

कुछ भाग नहीं जाएँगे ले कर तिरे घर से

किस तरह निकालूँ तिरे नावक को जिगर से

मेहमाँ को निकाला है किसी ने कहीं घर से

ये देखते जाते हैं कोई देख न पाए

आते हैं मिरे घर को जो वो ग़ैर के घर से

अव्वल तो तिरे कूचे में जाने नहीं पाता

और जाता है कोई तो कफ़न बाँध के सर से

सहरा में है या कोह में है कुछ नहीं मालूम

'महमूद' को मुद्दत हुई निकले हुए घर से

महमूद रामपुरी
About the poet

महमूद रामपुरी

उपनाम : 'महमूद' मूल नाम : महमूद अली खान जन्म : रामपुर, उत्तर प्रदेश निधन : रामपुर, उत्तर प्रदेश संबंधी : दाग़ देहलवी (गुरु)

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like