त्रिलोचन - मदन कश्यप

मदन कश्यपमदन कश्यप29 Sept 1954

3 min read · 12.4K reads

गँवई गाँव के मनुख त्रिलोचन सीधे-सादे
खुरदुरी मुट्ठी में अपना आकाश बाँधे
धरती के उस जनपद से हैं प्यार लुटाते
परिचित और अपरिचित सबको गले लगाते

चले आ रहे आँखों में क्या भर लाए हैं
नगई के टोले से अभी-अभी आए हैं ।
कविता उनको क्या दे सकती, क्या देती है
सपनों के ढीले तारों को कस देती है ।

अपने दुख का स्वागत करती हँस देती है
नरम आँच झुलसाती नहीं पका देती है।
भाषा की भट्ठी में ज्यों पकता हो कुंदन
ध्वनि में क्रिया क्रिया में बल ले खड़े त्रिलोचन ।
मदन कश्यप
About the poet

मदन कश्यप

View profile & all 33 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय