रीढ़ की हड्डियाँ - मदन कश्यप

मदन कश्यपमदन कश्यप29 Sept 1954

2 min read · 12.4K reads

रीढ़ की हड्डियाँ
मानकों की तरह होती हैं
टुकड़ों-टुकड़ों में बँटी फिर भी जुड़ी हुई
ताकि हम तन और झुक सकें

यह तो दिमाग को तय करना होता है
कि कहाँ तनना है कहाँ झुकना है

मैं एक बच्चे के सामने झुकना चाहता हूँ
कि प्यार की ऊँचाई नाप सकूँ
और तानाशाह के आगे तनना चाहता हूँ
ताकि ऊँचाई के बौनेपन को महसूस कर सकूँ !
मदन कश्यप
About the poet

मदन कश्यप

View profile & all 33 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like