मेरी आत्मा दहकता लावा है
इसे सह नहीं सकता आप-सा कोई
जिस तरफ़ से देखो तिलिस्म हूँ
एक बवंडर हूँ, कोई मुखौटा नहीं मेरे चेहरे पर
मेरी नसों में प्राचीन रक्त सही किंतु नित नया होता
मैं जड़ नहीं, न ही डरी हुई
बुर्क़े को उतार फेंका है कब का इराक़ में
कबसे लड़ाई के मैदान में हूँ।








