निष्ठुर ही सही

लीलाधर मंडलोईलीलाधर मंडलोई

1 min read · 12.4K reads

हम अब देश के बाहर हैं

देश के उत्तराधिकारी नहीं

हमारी जायदाद कुर्क हो गई

कोई आसरा नहीं और

हम छान रहे हैं जंगलों की ख़ाक

सीमा पर हमारे साथ क्या होगा मालूम नहीं

फ़िलहाल निष्ठुर ही सही एक शरण हो

घृणा के आघातों की हमें परवाह नहीं

बच्चों के लिए उनके अट्टहासों के बीच

हम संघर्ष के लिए प्रस्तुत हैं

हमारे भीतर के इस्पात में कोई ज़ंग लग नहीं सकती

एक दिन हम अपना देश लेकर रहेंगे।

लीलाधर मंडलोई
About the poet

लीलाधर मंडलोई

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like