क़ब्र पर जो यहाँ लिखा है
उसमें दु:ख की कोई इबारत नहीं
नाम, जाति, जन्मतिथि
एक अनाम इतिहास है
इसके बीच से उगा पौधा
पौधे पर विहँसता फूल
बोलता-सा लगता है
जीवन ख़त्म नहीं होता कभी
लड़ रहा होता है कोई न कोई
जैसे मैं...
क़ब्र पर जो यहाँ लिखा है
उसमें दु:ख की कोई इबारत नहीं
नाम, जाति, जन्मतिथि
एक अनाम इतिहास है
इसके बीच से उगा पौधा
पौधे पर विहँसता फूल
बोलता-सा लगता है
जीवन ख़त्म नहीं होता कभी
लड़ रहा होता है कोई न कोई
जैसे मैं...

वे लौट नहीं रहेहाँ वे लौटते थे
मेरे जीवन के तजुर्बों में कोई दाग़ नहीं हैयह और बात है कि वतन से भागते हुए
जो उनकी दलाली में देश को भूल बैठे हैंमैं उनमें से नहीं हूँ
मैं जिनके साथ पचास सालों से हूँयह क्या हुआ एकाएक कि
वे अपार दुखों और संकटों के बीचएक ऐसे सफ़र पर हैं जो ख़त्म नहीं होता