एक प्रेम-कविता का सच

लवली गोस्वामीलवली गोस्वामी

1 min read · 12.4K reads

दुखों के कितने ही घाव जब एक साथ टीसते हैं

तब आँखों से अँजुरी भर खारा पानी बहता है

ढाई गज़ रेशम की चूनर कई इल्लियों की

जीवन भर की मेहनत का नतीजा है

फूलों की एक बड़ी माला में

पूरे बग़ीचे का वसंत क़ैद होता है

इसीलिए किसी कवि से कभी यह मत पूछना

कि वह फिर से प्रेम-कविता कब लिखेगा

प्रेम की एक कविता ताल्लुक़ के

कई सालों का दस्तावेज़ है।

लवली गोस्वामी
About the poet

लवली गोस्वामी

नई पीढ़ी की कवयित्री। ‘प्राचीन भारत में मातृसत्ता और यौनिकता’ शीर्षक पुस्तक उल्लेखनीय। जन्म : धनबाद, झारखंड लवली गोस्वामी का जन्म 5 जनवरी 1987 को हुआ। वह मूलतः दर्शन और मिथक शास्त्र की स्वतंत्र टिप्पणीकार एवं कवयित्री हैं। कुछ वर्ष पूर्व प्रकाशित उनकी पुस्तक '…

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like