रोशनी

लाल्टूलाल्टू10 Sept 1957

1 min read · 12.4K reads

आँखें खुलते ही कहीं दिख जाती है रोशनी।

दीया जला होता है या खिड़की खुली होती है चाँद-सी शांत रोशनी के लिए

या कभी गर्म हवाओं-सी शोर करती आती है तड़पती धरती के सीने पर तैरती रोशनी।

घबराए हुए हाकिम रोशनी के बिना सो नहीं पाते। घबराहट के टुकड़े पास आ बैठते हैं। रोशनी हो तो कई पूरी नींद नहीं सो पाते। बच्चों को रोशनी से डर नहीं लगता है। रोशनी की बहन अँधेरी बंद पलकों के पार डर के क़िस्से सुनाने आती है। तब बच्चे डर जाते हैं, कोई रो भी पड़ता है। साल के किसी भी दिन रोशनी के साथ नई मुठभेड़ का वह दिन मई दिवस होता है।

लाल्टू
About the poet

लाल्टू

View profile & all 50 Poems / Stories

More from लाल्टू

  1. लोग ही चुनेंगे रंग

    चुप्पी के ख़िलाफ़किसी विशेष रंग का झंडा नहीं चाहिए

    12.5K reads
  2. नाज़ुक

    जिस्म बड़ी नाज़ुक चीज़ है। छोटी-सी छुरी चमड़ा चीर देती है और जिस्म में हर कुछ जो ठोस है धराशायी हो जाता है। फ़ौज-पुलिस के गोली-डंडे ठोस हड्डियों को चूरमचूर कर देते हैं। विज्ञान में ठोस और द्रव का फ़र्क़ पढ़ते हैं, बहता तो पूरा जिस्म है। गोलियों से छलनी जिस्म में से ठोस सपने उड़ जाते हैं और किसी और नाज़ुक जिस्म में बस जाते हैं। धरती और आस्माँ भी नाज़ुक हैं। खरबों साल बाद आग का गोला जो सूरज है, ठोस दिखता गैस का बवंडर ख़त्म हो जाएगा। आख़िर में कोई नहीं जीतता, न इंसान, न आस्माँ। फ़ौज-पुलिस तो कभी नहीं जीतती।सचमुच ठोस है वह जो हर किसी को नाज़ुक दिखता है—प्यार।

    12.5K reads
  3. मैं और तुम

    मैं फूल हूँधूप की तरफ़ मुड़ता हुआ

    12.5K reads
  4. विसर्जन

    मिट्टी मिलती है मिट्टी मेंयही देखकर ख़ुश हैं लोग

    12.5K reads
  5. कविता

    बहुत बड़ा शहरबहुत बड़ा अँधेरा

    12.5K reads