हम न छोड़ेंगे मोहब्बत तिरी ऐ ज़ुल्फ़-ए-सियाह

लाला माधव राम जौहरलाला माधव राम जौहर

1 min read · 12.5K reads

हम न छोड़ेंगे मोहब्बत तिरी ऐ ज़ुल्फ़-ए-सियाह

सर चढ़ाया है तू क्या दिल से गिराएँ तुझ को

छोड़ कर हम को मिला शम्अ-रुख़ों से जा कर

इसी क़ाबिल है तू ऐ दिल कि जलाएँ तुझ को

दर्द-ए-दिल कहते हुए बज़्म में आता है हिजाब

तख़लिया हो तो कुछ अहवाल सुनाएँ तुझ को

अपने माशूक़ की सुनता है बुराई कोई

क्यूँ न हम बिगड़ें जो अग़्यार बनाएँ तुझ को

रूठता हूँ जो कभी मैं तो ये कहता है वो शोख़

क्या ग़रज़ हम को पड़ी है जो मनाएँ तुझ को

तू ने अग़्यार से आईना मँगा कर देखा

दिल में आता है कि अब मुँह न दिखाएँ तुझ को

लाला माधव राम जौहर
About the poet

लाला माधव राम जौहर

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी