रोटी - कुसुम मेघवाल

कुसुम मेघवालकुसुम मेघवाल

2 min read · 12.4K reads

रमुआ ने पूछा
माँ
तुम तोड़ती क्यों / पत्थर—
क्यों चिलचिलाती / धूप में
बरसते
अंगारों के बीच
बैठी हो
चुप्पी साधे
न छाया है
न पानी है
यहाँ तो केवल
तपती दोपहरी है
माँ ने कहा—
बेटे
दो जून की
रोटी जो कमानी है।
कुसुम मेघवाल
About the poet

कुसुम मेघवाल

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like