उनके पश्चात्

Kunwar NarayanKunwar Narayan19 Sept 1927

1 min read · 12.7K reads


कुछ घटता चला जाता है मुझमें
उनके न रहने से जो थे मेरे साथ

मैं क्या कह सकता हूँ उनके बारे में, अब
कुछ भी कहना एक धीमी मौत सहना है।

हे दयालु अकस्मात्
ये मेरे दिन हैं ?
या उनकी रात ?

मैं हूँ कि मेरी जगह कोई और
कर रहा उनके किये धरे पर ग़ौर ?
मैं और मेरी दुनिया, जैसे
कुछ बचा रह गया हो उनका ही
उनके पश्चात्

ऐसा क्या हो सकता है
उनका कृतित्व-
उनका अमरत्व -
उनका मनुष्यत्व-
ऐसा कुछ सान्त्वनीय ऐसा कुछ अर्थवान
जो न हो केवल एक देह का अवसान ?

ऐसा क्या कहा जा सकता है
किसी के बारे में
जिसमें न हो उसके न-होने की याद ?

सौ साल बाद
परस्पर सहयोग से प्रकाशित एक स्मारिका,
पारंपरिक सौजन्य से आयोजित एक शोकसभा :

किसी पुस्तक की पीठ पर
एक विवर्ण मुखाकृति
विज्ञापित
एक अविश्वसनीय मुस्कान !

Kunwar Narayan
About the poet

Kunwar Narayan

Kunwar Narayan was a poet in Indian literature, often regarded as the leading poet in Hindi. He read and traveled widely and wrote for six decades. He was linked to the New Poetry movement.

View profile & all 43 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like