खड्ड - कुँवर दिनेश

कुँवर दिनेशकुँवर दिनेश10 Sept 1973

8 min read · 12.4K reads

और अब यहाँ यह खड्ड
मेरे गाँव की सीमा में
प्रवेश करती है

जाने कहाँ से
     कितने गाँवों से
          होती हुई

यह खड्ड
हमारे गाँव में आती है
और फिर चली जाती है
अन्य गाँवों की ओर...

हम।ने
गाँव की सीमाओं को छूती
खद्द के इस भाग को
कई भागों में बाँट रखा है-

वह
ऊपर वाला भाग है
पीने का पानी लाने के लिए
लेकिन सिर्फ़ इनर कास्ट लोगों के लिए

और थोड़ा नीचे है
जगह आऊट कास्ट के लिए

और वहीं,
वहीं पास में
जगह है पशुओं के भी
पानी पीने की,

फिर आता है
खड्ड का वह हिस्सा
जहाँ गाँव के लोग,
विशेषकर युवा,
अक्सर गर्मियों में नहाते हैं,
ठण्डे-ठण्डे पानी की सिहरन का
     आनन्द उठाते हैं;

उनके साथ ही
स्नान का आनन्द उठाते
दिखती हैं गाँव की भैंसें;
वहीं पास में
थोड़ा नीचे
शौच-निवृत्ति के लिए लोग जाते हैं;

फिर
उस छोर पर-
जहाँ हमारे गाँव कि सीमा
समाप्त होती दिखती है,
और सीमा आरम्भ होती है
दूसरे गाँव की-

वहीं
वहीं पर है
कुछ-कुछ दूरी पर
अन्तिम संसकार के निमित्त बने
जाति अनुसार घाट;

पर जब कभी यहाँ चिताएँ
जलती दीख पड़ती हैं तो-
अचम्भे की बात है कि-
उन सब से उठती लपटें
सभी एक ही रंग की होती हैं,
उन सब से उठता धुआँ
एक ही रंग का होता है,
एक ही रंग की होती है-
उन सब की राख,

और इन सब के साथ
एक ही रंग है
उस खड्ड के पानी का
जिसकी अजस्र धारा को हमने
कृत्रिम सीमाओं में
विभक्त कर रखा है।
कुँवर दिनेश
About the poet

कुँवर दिनेश

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी