तुम नीके दुहि जानत गैया - कुम्भनदास

कुम्भनदासकुम्भनदास

2 min read · 12.4K reads

तुम नीके दुहि जानत गैया.
चलिए कुंवर रसिक मनमोहन लागौ तिहारे पैयाँ.
तुमहि जानि करि कनक दोहनी घर तें पठई मैया.
निकटहि है यह खरिक हमारो,नागर लेहूँ बलैया.
देखियत परम सुदेस लरिकई चित चहुँटयो सुंदरैया.
कुम्भनदास प्रभु मानि लई रति गिरि-गोबरधन रैया.
कुम्भनदास
About the poet

कुम्भनदास

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like