कितै दिन ह्वै जु गए बिनु देखे - कुम्भनदास

कुम्भनदासकुम्भनदास

2 min read · 12.4K reads

कितै दिन ह्वै जु गए बिनु देखे।
तरुन किसोर रसिक नँदनंदन, कछुक उठति मुख रेखे॥
वह सोभा वह कांति बदन की, कोटिक चंद बिसेषे।
वह चितवनि वह हास मनोहर, वह नागर नट वेषे॥
स्यामसुंदर संग मिलि खेलन की, आवज जीय उपेषे।
कुम्भनदास लाल गिरधर बिन, जीवन जनम अलेषे॥
कुम्भनदास
About the poet

कुम्भनदास

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like