महफ़िल महफ़िल मुस्काना तो पड़ता है - कुमार विश्वास

कुमार विश्वासकुमार विश्वास10 Sept 1970

2 min read · 12.4K reads

महफ़िल महफ़िल मुस्काना तो पड़ता है
खुद ही खुद को समझाना तो पड़ता है

उनकी आँखों से होकर दिल तक जाना
रस्ते में ये मैखाना तो पडता है

तुमको पाने की चाहत में ख़तम हुए
इश्क में इतना जुरमाना तो पड़ता है
कुमार विश्वास
About the poet

कुमार विश्वास

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like