बिना पुल के - कुमार वीरेन्द्र

कुमार वीरेन्द्रकुमार वीरेन्द्र15 Sept 1976

3 min read · 12.4K reads

नदी के इस पार
मेरा घर, नदी के उस पार, उसका

जब शादी तय हुई, लाँघने को नाव नहीं थी, बाँसों को जोड़ पार होने का जो ज़रिया
था, वह भी कब का टूटकर, डह गया था; यह तो अच्छा, जेठ में शादी, पानी कम था
इसलिए तिलक के लिए जो आए, नदी में उतरकर आए, बारात भी
जब गई नदी में उतरकर गई; दुल्हन भी डोली में कहारों
के कन्धे टँग पार आई; सुनो, सामने जो दिख
रहा है न पुल, यह आज न बना
है, कभी बिना पुल
के भी

रिश्ते बनते थे !
कुमार वीरेन्द्र
About the poet

कुमार वीरेन्द्र

View profile & all 71 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like