जुगाडू कवि - कुमार विजय गुप्त

कुमार विजय गुप्तकुमार विजय गुप्त21 Sept 1966

2 min read · 12.4K reads

जुगाड़ लगाकर
कविता लिखते हैं

जुगाड़ लगाकर
पत्रिकाओं में छपते हैं

जुगाड़ लगाकर
मंचों पे चढ़ जाते हैं।

जुगाड़ लगाकर
वाह-वाह करवाते हैं

जुगाड़ लगाकर
पुस्तक प्रकाशित करवाते हैं

जुगाड़ लगाकर
समीक्षाएँ लिखवाते हैं

जुगाड़ लगाकर
पुरस्कृत भी हो जाते हैं

और जो कवि जुगाड़ू नहीं हैं
मुंह ताकते रह जाते हैं
कुमार विजय गुप्त
About the poet

कुमार विजय गुप्त

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like