समयातीत पूर्ण-2 - कुमार सुरेश

कुमार सुरेशकुमार सुरेश9 Sept 1962

5 min read · 12.4K reads

 हे गोविन्द
गोपियाँ मतवाली थीं
तुम्हारी बांसुरी की तान पर
चितवन और तुम्हारी छवि पर
दौड़ जा पहुचतीं थीं
प्राण प्रिय सखा के पास
रचाने रास
भूल कर लोक लाज

इतनी उत्तप्त कामनाओं के साथ
निर्लिप्त
सहजता से
सख्य भाव से रहना
कैसे संभव हुआ तुमसे ?

हे प्रेम विवश
है गोविन्द !
प्रेम निर्झर की तरह बहा तुमसे
नहीं आया ज्वार की तरह
जो भाटे मैं कुछ अधिक खो देता है

तुमने प्रेम किया उससे
जिसने देखा तुम्हारी तरफ
प्रेम के लिए
ग्वाल बालों से.गायों से
गोपियों से, राधा से
कुब्जा ,सुदामा
पांडवो से कर्ण से
गांधारी अश्वाथामा से
दुर्योधन से भी

हे पूर्ण पुरुष
हम जो प्रतिछ्ण पराजित हैं काम से
से सच कहो
कौन सा बशीकरण मंत्र था तुम्हारे पास
कैसे तुमने पूर्ण विजय पाई
काम पर ?
प्रेम का अकछय श्रोत
कहो पाया कैसे ?
 
कुमार सुरेश
About the poet

कुमार सुरेश

View profile & all 69 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like