छठे तत्व के कारण - कुमार सुरेश

कुमार सुरेशकुमार सुरेश9 Sept 1962

3 min read · 12.4K reads

एक दिन सब कुछ बदल जायेगा
लोग दिखाई देते हैं वे सभी
समुद्र आसमान धरती
सारा आँख भर परिदृश्य

नदियाँ भाप बन जाएँगी
जमीं आग
आसमान काला रंग जायेगा
हम बदल जाएंगे
मूल तत्वों मैं

प्रेम बदल जाएगा
चुम्बक या ब्लैक होल में

लेकिन यह तय है
किसी न किसी रूप में
बाक़ी रहेगे पानी धरती आकाश हवा आग
और प्रेम
कुछ भी कभी नष्ट नहीं होता

पञ्च तत्वों के सयोंग से प्रेम
सृजित कर लेगा नयी सृष्टि
इस छठे तत्व के कारण
सब कुछ पहले-सा हो जायेगा एक दिन
कुमार सुरेश
About the poet

कुमार सुरेश

View profile & all 69 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like