फिर भी किसी को याद आउं तो - कुमार सौरभ

कुमार सौरभकुमार सौरभ1 Sept 1991

4 min read · 12.4K reads

न रहूँ किसी के धन्यवाद ज्ञापन में
किसी के आत्मकथ्य
में भी मेरी पैठ न हो
किसी के सुखी दिनों में तो विस्मृत ही रहूँ
शरीक रहूँ किसी के दुखी दिनों में
तब भी उबरते दिनों पर
कृतज्ञता का बोझ बन टंगा न रहूँ

किसी को याद आ जाउं फिर भी
तो इस तरह तो आउं
कि किसी के दुखते हुए सिर पर कभी हाथ रखा था
कि किसी के साथ घंटों तब बिताए थे
कि जब उसे इसकी जरूरत थी
कि किसी की शर्ट से टूट कर गिरा बटन
उठाकर उसे सौंपा था
कि किसी जलती दोपहरी में
बोतल के खत्म हो रहे पानी से
किसी की प्यास बाँटी थी
कि किसी के लिए रोशनी की परवाह तब की थी
जब मैं खुद अंधेरा हुआ करता था !
कुमार सौरभ
About the poet

कुमार सौरभ

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी