भोगूँ मैं वे दुख सभी - कुमार सौरभ

कुमार सौरभकुमार सौरभ1 Sept 1991

4 min read · 12.4K reads

भोगूँ मैं वे दुख सभी
जो भोगता कोई कहीं है
इसलिये
कि नहीं दुनिया है वैसी
जैसी होनी चाहिए !

डराएँ
वे डर मुझे
बेधे मुझे वे वेदनाएँ
और तड़पाएँ मुझे वे बेबसी
जो हैं गुँथते
रोज कितने अनुभवों में
इसलिए
कि नहीं दुनिया है वैसी
जैसी होनी चाहिए !

वे क्षोभ
वे आक्रोश
वे विद्रोह
मुझमें पले दहके
जो हैं पनपते
किसी मन में
कहीं क्षण भर के लिए भी
इसलिए
कि नहीं दुनिया है वैसी
जैसी होनी चाहिए !

सामर्थ्य भर जो लड़ रहे
लड़ते हुए जो मर गये
जो डर गये
जो अवाक हैं
लाचार हैं
जो निरीह व अनजान हैं
संग उनके मैं भी
अपनी तुच्छ ताकत जोड़ दूँ
चाहिए वैसी ही दुनिया
जैसी होनी चाहिए !
कुमार सौरभ
About the poet

कुमार सौरभ

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी