साथ - कुँअर रवीन्द्र

कुँअर रवीन्द्रकुँअर रवीन्द्र15 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

एक ने कहा में पूरब हूँ.
एक ने कहा मैं पश्चिम
मैं उत्तर
मैं दक्षिण हूँ
सब यह भूल गए
कि वे जिस जमीन पर खड़े हैं
दिशाएँ इस ज़मीन ने तय की हैं
अपनी धुरी पर अडिग खड़े रह कर
 
पृथ्वी की दिशाएँ तय और अडिग हैं
तय तुम्हे करना है
कि तुम दिशाओं के साथ हो या ज़मीन के
कुँअर रवीन्द्र
About the poet

कुँअर रवीन्द्र

View profile & all 115 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like