फर्क - कुँअर रवीन्द्र

कुँअर रवीन्द्रकुँअर रवीन्द्र15 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

एक आदमी
गला फाड़ चीखता हुआ
सुना रहा है वेद पुराण की कथा
लोग ताली पीटते हिहिया रहे हैं
वे जानते हैं यह चीखने वाला
और साथ के ढोलकिये
नगाड़े पर दी गई थाप को नहीं सुन पा रहे हैं
 
नगाड़े पर थाप तो पड़ चुकी है
अर्जुन का स्वांग धरे यह आदमी
अब अपने ही चक्रव्यूह में
फंसता नज़र आ रहा है
 
अर्जुन होना और
अर्जुन के स्वांग में फर्क तो होता ही है
 
उतना ही
जितना सत्य और असत्य में
कुँअर रवीन्द्र
About the poet

कुँअर रवीन्द्र

View profile & all 115 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like