लोकतन्त्र का मतलब - कुँअर रवीन्द्र

कुँअर रवीन्द्रकुँअर रवीन्द्र15 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

मली हुई तम्बाखू
होठ के नीचे दबाते हुए
उसने पूछा
अरे भाई ! लोकतन्त्र का मतलब समझते हो ?

और सवाल ख़त्म होते ही
संसद की दीवार पर
पीक थूक दी

थोड़ी दूर पर
उसी दीवार को
टाँग उठाए एक कुता भी गीला कर रहा था

लोकतन्त्र का अर्थ
सदृश्य मेरे सामने था
कुँअर रवीन्द्र
About the poet

कुँअर रवीन्द्र

View profile & all 115 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like