झूठ के बीज - कुँअर रवीन्द्र

कुँअर रवीन्द्रकुँअर रवीन्द्र15 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

मैं जब भी खड़ा हो जाता हूँ
वे दुबक कर बैठ जाते हैं
मैं जब भी सहज ढंग से
चुपचाप
बैठ जाता हूँ
वे मुझे हारा हुआ मानकर
खड़े हो जाते हैं
 
खड़े होने के बावजूद
वे थरथराते. कंपकपाते रहते है
इस भय से कि
कहीं यह चुपचाप बैठा आदमी
फिर से खड़ा तो नहीं हो जाएगा
क्योंकि वे जानते है
जिस दिन यह चुप रहने वाला आदमी
खड़ा हो जाएगा
सारी सत्ताएँ.
सारी हवाई विचारधाराएँ
कुत्ते की उठी हुई टांग के नीचे होंगी
 
इसलिए वे जल्द से जल्द
झूठ के बीज बो देना चाहते हैं
कुँअर रवीन्द्र
About the poet

कुँअर रवीन्द्र

View profile & all 115 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like