अपराधी देव हुए - कुमार रवींद्र

कुमार रवींद्रकुमार रवींद्र10 Sept 1940 – 1 Sept 2019

3 min read · 12.4K reads

अपराधी देव हुए
ऎसे में क्या करें मंदिर की घंटियाँ

उनको तो बजना है
बजती हैं
कई बार
आपा भी तजती हैं

धूप मरी भोर-हुए
कैसे फिर धीर धरें मंदिर की घंटियाँ

भक्तों की श्रद्धा वे
झेल रहीं
आंगन में अप्सराएँ
खेल रहीं

उनके संग राजा भी
देख-देख उन्हें तरें मंदिर की घंटियाँ

एक नहीं
कई लोग भूखे हैं
आँखों के कोये तक
रूखे हैं


दर्द सभी के इतने
किस-किस की पीर हरें मंदिर की घंटियाँ ।
कुमार रवींद्र
About the poet

कुमार रवींद्र

View profile & all 115 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like