आँसुओं की कथा यह फिर-फिर कहेगा - कुमार रवींद्र

कुमार रवींद्रकुमार रवींद्र10 Sept 1940 – 1 Sept 2019

2 min read · 12.4K reads

आँसुओं की कथा यह फिर-फिर कहेगा
हाँ, हमारा गीत यह ज़िंदा रहेगा
 
दर्द की मीनार के क़िस्से सुनाता
तेज़ झोंके भी हवा के यह सहेगा
 
सुनो, इसने दुक्ख की तासीर देखी
वक़्त के तूफ़ान के सँग भी बहेगा
 
पत्तियों का शोर सुनते हो, पता है
गीत कहता - रात-भर जंगल दहेगा
 
जो हुआ, उसकी ख़बर देता रहा है
और जो होगा, उसे भी यह कहेगा
कुमार रवींद्र
About the poet

कुमार रवींद्र

View profile & all 115 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like