आँखों में नमी - कुँअर रवीन्द्र

कुँअर रवीन्द्रकुँअर रवीन्द्र15 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

इस भीषण गर्मी में
जब सूरज उगल रहा हो
दहकते अंगारे
तब तुम्हारे बच्चे स्विमिंग पूल में
शरीर ठंडा कर रहे होते हैं
और तब हमारे बच्चे
सूखी नदियों. तालाबों में
रेत के नीचे
कीचड की सूखी पपड़ियों के नीचे
ढूंढ रहे होते हैं बूँद भर पानी
सिर्फ जीभ की
नमी बचाए रखने के लिए
और शायद इसीलिये
उनकी आँखों में नमी अब भी बची हुई है
कुँअर रवीन्द्र
About the poet

कुँअर रवीन्द्र

View profile & all 115 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like