फिर भी टपकाए राल ढोलकिया - कुमार मुकुल

कुमार मुकुलकुमार मुकुल2 Sept 1966

4 min read · 12.4K reads


आह ढोलकिया वाह ढोलकिया
ऊँची तेरी निगाह ढोलकिया

धारे जन का साज ढोलकिया
दे दल्‍लों को आवाज ढोलकिया

पाता है इक लाख ढोलकिया
उड़ाए जन की खाक ढोलकिया

गालियों से परहेज हो कैसा
वह अगड़ों की शाल ढोलकिया

सवर्णें की ढाल ढोलकिया
ताने जन की पाल ढोलकिया

रंगभेद की बीण बजाकर
लगा लेता चौपाल ढोलकिया

उड़ाए रंग गुलाल ढोलकिया
तू तो बड़ा दलाल ढोलकिया

कहने को बेबाक ढोलकिया
ताके गरेबां चाक ढोलकिया

उड़ाए मत्‍ता माल ढोलकिया
फिर भी टपकाए राल ढोलकिया

कू-सु कर्मों का लेखा रखता
पंडित का पूत कमाल ढोलकिया

पानी कैसा भी खारा हो
गला लेता तू दाल ढोलकिया
आह ढोलकिया ............
कुमार मुकुल
About the poet

कुमार मुकुल

View profile & all 131 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीफिर से बदल के मिट्टी की सूरत करो मुझेफिर से बदल के मिट्टी की सूरत करो मुझेइज़्ज़त के साथ दुनिया से रुख़्सत करो मुझे— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाआकाशफूलआकाशफूल ऊँची फुनगी पर हैउसे तोड़ने में असक्षम औरत— ऐश्वर्य राजकवि-कर्मजब पड़ोस में आग लगी हुई होतो मैं कैसे कर सकता हूँ कवि-कर्म— भगतसिंह सोनी