ग़ज़ल (जाने यह किससे) - कुमार मुकुल

कुमार मुकुलकुमार मुकुल2 Sept 1966

2 min read · 12.4K reads

जाने यह किससे क्‍या लगा बैठा
वो चांद से उतरा तो तारों में जा बैठा।

हमने सोचा था क्‍या के ऐसा होगा
जो पास था वो मुफ़लिस का ख़्वाब बना बैठा।

होशो-हवाश के मिरे क्‍या कहने
सिराने मीर था जो पैताने कबीर जा बैठा।

समझाएँ कैसे किसे क्‍या समझाएँ
बात आई थी दिल में के ज़बाँ कटा बैठा।

फिरा जो सिर तो ख़ाब से जी लगा बैठा
ख़ाब तो ख़ाब था ये जा के वो जा बैठा।
कुमार मुकुल
About the poet

कुमार मुकुल

View profile & all 131 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like