क्षितिज की अलगनी पर - कुँअर बेचैन

कुँअर बेचैनकुँअर बेचैन1 Sept 1942 – 29 Sept 2021

2 min read · 12.4K reads

सुबह सुबह
सूरज के पास
बैठी है जिंदगी उदास
जाने क्यों?
जीवन के
सागर में
तैर रहे मछली-से दिन
मछुए की
बंसी के काँटे-सा
अनजानी संध्या का छिन
अंबर के कागज के पास
बैठी हैं स्याहियाँ उदास
जाने क्यों ?
कुँअर बेचैन
About the poet

कुँअर बेचैन

View profile & all 133 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like