जितने भी मयखाने हैं
सब तेरे दीवाने हैं
तेरे चितवन के आगे
सारे तीर पुराने हैं
शमा बुझी उनसे पहले
हैरत में परवाने हैं
जिन्हें न पढ़ पाए हम खुद
हम ऐसे अफ़साने हैं
कैसे खुद को ढूँढोगे
हर मन में तहखाने हैं
वो अपने निकले, जिनको
हम समझे बेगाने हैं
सब तेरे दीवाने हैं
तेरे चितवन के आगे
सारे तीर पुराने हैं
शमा बुझी उनसे पहले
हैरत में परवाने हैं
जिन्हें न पढ़ पाए हम खुद
हम ऐसे अफ़साने हैं
कैसे खुद को ढूँढोगे
हर मन में तहखाने हैं
वो अपने निकले, जिनको
हम समझे बेगाने हैं








