चढ़ो अटारी धीरे-धीरे
रखना दीप संभालकर
एक शिकन भी रह ना जाये
उजियारे के गाल पर।
पहन घाघरा, चूड़ी, बिछुए
छन-छन घुँघरू पाँव के
करके झिलमिल दीप प्रकाशित
अपन तन के गाँव के
चढ़ो अटारी धीरे-धीरे
रखना दीप संभालकर
जैसे तुम बेंदी रखती हो
अपने गोरे भाल पर।
भर के मांग सिंदूरी अपनी
दृग में काजल आँजकर
अपनी सोने-सी मूरत को
और प्यार से माँजकर
चढ़ो अटारी धीरे-धीरे
रखना दीप संभालकर
ज्यों मेंहदी के फूल काढ़तीं
तुम मन के रूमाल पर।
हँसुली, हार और लटकारा
बाजूबंद, हमेल से
कह देना नथुनी-कुंडल से
सदा रहें वे मेल से
चढ़ो अटारी धीरे-धीरे
रखना दीप संभालकर
ज्यों तुम विमल चाँदनी मलतीं
तन के लाल गुलाल पर।
रखना दीप संभालकर
एक शिकन भी रह ना जाये
उजियारे के गाल पर।
पहन घाघरा, चूड़ी, बिछुए
छन-छन घुँघरू पाँव के
करके झिलमिल दीप प्रकाशित
अपन तन के गाँव के
चढ़ो अटारी धीरे-धीरे
रखना दीप संभालकर
जैसे तुम बेंदी रखती हो
अपने गोरे भाल पर।
भर के मांग सिंदूरी अपनी
दृग में काजल आँजकर
अपनी सोने-सी मूरत को
और प्यार से माँजकर
चढ़ो अटारी धीरे-धीरे
रखना दीप संभालकर
ज्यों मेंहदी के फूल काढ़तीं
तुम मन के रूमाल पर।
हँसुली, हार और लटकारा
बाजूबंद, हमेल से
कह देना नथुनी-कुंडल से
सदा रहें वे मेल से
चढ़ो अटारी धीरे-धीरे
रखना दीप संभालकर
ज्यों तुम विमल चाँदनी मलतीं
तन के लाल गुलाल पर।








