भरी हुई है प्रीत से - कुँअर बेचैन

कुँअर बेचैनकुँअर बेचैन1 Sept 1942 – 29 Sept 2021

3 min read · 12.4K reads


भरी हुई है प्रीत से सभी के मन की झोलियाँ
भले ही अपने सामने नए-नए सवाल हों
मगर हर सवाल का जवाब हम जवाब तुम

भले ही हम में तुम में कुछ रूप-रंग में भेद हो
है खुशबुओं में फ़र्क क्या गुलाब हम गुलाब तुम

चलो कि आज मिल के साथ राष्ट्र-वन्दना करें
सभी दिलों में एक रंग सिर्फ प्यार का भरें

चलो कि आज मिल के हम खाएँ एक ये क़सम
स्वदेश के लिए जिएँ-स्वदेश के लिए मरें

तुम्हें क़सम है कि तुम कभी न एक पल भी टूटना
कि देश के खुले नयन, ख़्वाब हम ख़्वाब तुम
कुँअर बेचैन
About the poet

कुँअर बेचैन

View profile & all 133 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like