कानाबाती कुर्र - कुँअर बेचैन

कुँअर बेचैनकुँअर बेचैन1 Sept 1942 – 29 Sept 2021

2 min read · 12.4K reads

अरी चिरइया नींद की,
हो जा जल्दी फुर्र!
कानाबाती कुर्र!

छोड़ अपने आराम को
सूरज निकला काम को,
देकर सबको रोशनी
घर लौटेगा शाम को।
तू भी जल्दी छोड़ दे
खर्राटों की खुर्र!
कानाबाती कुर्र!

जगीं शहर की मंडियाँ
गाँवों की पगडंडियाँ,
खेतों ने भी दिखलाईं
हरी फसल की झंडियाँ।
चली सड़क पर मोटरें
घर-घर-घर-घर घुर्र!
कानाबाती कुर्र!
कुँअर बेचैन
About the poet

कुँअर बेचैन

View profile & all 133 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like