जीवन की सुनसान डगर में - कुमार अनिल

कुमार अनिलकुमार अनिल13 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

जीवन की सुनसान डगर में
तनहा हूँ हर एक सफ़र में

हवा, धूप, पानी से बढ़कर
तुम रहते हो मेरे घर में

भूखे बच्चे बाट जोहते
आटा-दाल नहीं है घर में

घर में ज़्यादा शोर सड़क से
अंतर क्या है घर बाहर में

मारा-मारा फिरता है वो
इस खंडहर से उस खंडहर में

घर कहता है छोड़ के आना
दफ़्तर की बातें दफ़्तर में

घर में भर लूँ सारी दुनिया
घर तो हो पर दुनिया भर में

इन्हें काट कर छोटा कर दो
पाँव नहीं छिपते चादर में
कुमार अनिल
About the poet

कुमार अनिल

View profile & all 38 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like